ASUR 2 वेब सीरीज़ : गूढ़वादी प्लॉट, उलझनें और रोमांच से भरी यात्रा

Advertisement

असुर का पहला सीजन एक लोकप्रिय सीरीज रही थी। जिसके कारण सीजन-२ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। इसका पहला सीजन 9 अक्टूबर 2020 मे आया था। असुर का दूसरा सीजन भी 1 जून 2023 से जिओ सिनेमा पर देख सकते है और वो भी मुफ़्त। पहले तो सिर्फ 2 एपिसोड रिलीज किए गए थे आगे के एपिसोड 7 जून को रिलीज होने थे। दर्शकों की भारी डिमांड के कारण सारे एपिसोड 2 को ही रिलीज कर दिए गए। पहला सीजन आपने वूट पर देखा था दूसरा सीजन जिओ सिनेमा पर देखेंगे। इसे जिओ का मास्टर स्ट्रोक मन जा रहा है जो दोनों की सफलता मे कारगर साबित होगा।

Advertisement
Asur-Season-2-Review

असुर के किरदार

सुभ जोशी – विशेष बंसल (किशोर अवस्था) अभिषेक चौहान (युवा अवस्था)  

अरशद वारसी – धनंजय राजपूत

Advertisement

बरुन सोबती – निखिल नायर

निधि डोगरा – नुसरत सईद

Advertisement

पवन चोपड़ा – सशांक अवस्थी

अनुप्रियया गोएनका – नैना नायर

Advertisement

अम्मे वाघ – रसूल सेख

गौरव अरोरा – केसर भारद्वाज  

Advertisement

 बरखा बिस्ट – वृंदा श्रीवास्तव

मियांग चैंग – पॉल

Advertisement

इशानी चौधरी – अदिती कलकूनते

निर्देशक – ओनिसेन

Advertisement

निर्माता – तनवीर बूकवाला

लेखक – गौरव शुक्ला, नीरेन भट्ट, अभिजीत खुमन, चिराग सालियान, अभिषेक गर्ग  

Advertisement

सीजन – 2

शृंखला –16  

भाषा – हिन्दी

शैली – मनोवैज्ञानिकथ्रिलड मर्डर सीरीज

असुर का प्लॉट

जैसा कि हमने सीजन 1 मे देखा था कि कहानी जो बनारस मे सेट की गई थी। एक ब्रामहण परिवार के एक ऐसे बच्चे की जिसका पिता उसे इसलिए पसंद नहीं करता है की वो उसके पिता हिसाब से गलत समय पर पैदा हों गया है और उसे असुर पुकारता है जिसका परिणाम ये होता है की बच्चा स्वयं को असुर मानने लगता है। ये कहानी देव-असुर संग्राम से प्रेणीत है। कहानी आगे जाके कली और कल्कि के अवतार के अवधारणा का रूप लेती है। सीजन 2 मे सुबह जोशी जो स्वयं को कली मानता है और उसका मानना है कि हर इंसान के भीतर एक असुर छुपा है। और कलयुग का अंत करना चाहता है। एक एक करके चुनौतिया देता जाता हैं और सीबीआई टीम उसे सुलझाने के प्लॉट को खूबसूरती से पिरोया गया है।

 असुर की कामयाबी के सबसे बड़े कारण

 कहानी  

“अंतःअस्तिआरंभ” जिसका अर्थ है, अंत ही आरंभ है। सीजन-२ का आरंभ वहीं से होता है जहाँ पहले अंत हुआ था। यह विष्णु पुराण से देवा-असुर संग्राम से प्रेरणा लेकर बुनी गई, मानशिक व धार्मिक तत्वों को आधुनिकता से जोड़ती हुई एक शानदार कहानी है। इस कहानी का हर किरदार बहुत सुंदरता से गढ़ा गया है और उनसे जुड़ी कड़ियों का भी। कहानी का आधार ही बहुत दिलचस्प व दर्शकों को बांध के रखने वाला है। पौराणिक कथाओ से प्रेरणा लेके इस कहानी को जो कली और कलयुग मे लेने वाले कल्कि अवतार को लेके बहुत बुद्धिमता से पिरोया गया है। सीजन 2 मे कली और कल्कि अवतार को आधार बना के कहानी को आगे बढ़ाया गया है। जिसमे सुभ जोशी स्वयं को कली मानता है और सबको मुक्ति देता है और धनजय व निखिल जो सीबीआई फोरेंसिक एक्सपर्ट के इर्द गीर्द कहानी घूमती है। सिरीज मे धर्म और मनोवैज्ञानिक नजरिए को भी जोड़ा गया हैं। थ्रिलर देखने वाले दर्शकों के लिय ये एक बेहतरीन उपहार है। ऐसी कहानिया पथ प्रदर्शक व इतिहास बनाने वाली होती हैं।

 लेखनी व निर्देशन  

असुर के लेखन की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। बहुत ही अलग कहानी जो एक बहुत ही दिलचस्प तरीके से लिखी गई है। और दर्शकों को जोड़े रहने मे कामयाब है। हर चारित्र पे की गई मेहनत साफ नजर आती है। हर चरित्र का बहुत अच्छे से विवरण दिया गया है। कहानी के साथ हर किरदार मे बदलाव दिखता है जो बहुत ही स्वभाविक लगता है। कहानी के आरंभ से अंत तक हर किरदारों की मनशिक यात्रा साफ नजर आती है।

 कलाकारों का चयन              

 असुर के सभी कलाकारों के अभिनय की बहुत प्रसंसा की जा रही है। कुछ किरदार जो पहले सीजन से ही लोकप्रिय थे जैसे- विशेष बनसल, अरशद वारसी, वरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया। इस सीजन मे कुछ नए किरदारों को भी परिचित कराया था: वृंदा श्रीवास्तव (बर्खा दत्त) व पॉल (मियांग चैंग) के काम को भी सराहा गया है। दी जे व निखिल जैसे कलाकारों के लिए तो ये भी कहा जा रहा है की उन्होंने इतनी स्वाभाविक अदाकारी की है की जैसे खुदको उस किरदार मे उतार लिया है। निखिल (बरुन सोबती) के पहले से ही प्रसंसक थे इस सीजन मे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।

 क्या हैं? सोशल मीडिया पर असुर के ट्रेंडिंग सुर।

सोशल मीडिया हैंडलस पर असुर के प्रशांशकों की प्रतिक्रियाओं की ही धूम है। इंस्टाग्राम फेस्बूक ट्विटर सब पर असुर के ही सुर बज़ रहे हैं। सब जगह असुर के डाइअलॉग और क्लिप्स ट्रेंड कर रहे हैं। दर्शकों को डाइअलॉग बेहद पसंद आ रहे है। “अंत ही आरंभ है’ और “अस्वीकार करने के लिए स्वीकार करना आवश्यक है” जैसे शुद्ध हिन्दी के डियलॉगस दर्शकों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। “सुभ जोशी लाएगा कलयुग का अंत” जैसे हैश टैग ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सीरीज दूसरा सीजन देर से आने को लेके भी ट्वीट कर रहे है पर कहते है ना कि देर आए दुरुस्त आए वाली बात है। सेरिज ने आते ही प्रशांशकों की सारी शिकायत दूर कर दी है। दर्शकों ने डियलॉगस की भी बहुत तारीफ की है। कहानी का हिन्दू पुरानो से जुड़े होंना है। जिओ के सिनेमा पर फ्री रिलीज मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है और मीमस शेयर हों रहे हैं।  

 असुर से मिलने वाले संदेश।

असुर की कहानी के माध्यम से बहुत से गंभीर विषयों पर संदेश दिए हैं। जैसे धर्म पे डिबेट का सीन। हर इंसान के अंदर छुपे हुए असुर की बात व निखिल की बेटी को मारने का फैसला लेके उस सीन के जरिए ये दिखाना की हमेशा इंसान गलत नहीं होता है कभी कभी हालात ऐसे हों जाते हैं। सबसे बड़ी सीख जो असुर के चरित्र से मिलती है की एक बच्चा  जिसका बचपन सामान्य नहीं रहा। उसे माँ-बाप का प्यार नहीं मिला। कैसे बुरे बचपन की छाया उसके पूरे जीवन व चरित्र पर दिखती है।    

क्या असुर परिवार के साथ देख सकते हैं?

 असुर एक साफ-सुथरा सीरीज है जिसे आप परिवार के साथ बैठ आराम से देख सकते है इसमे कोई अभद्र भाषा का भी प्रयोग नहीं है। असुर सीजन1 मे फोरेंसिक से संबंधित होने के कारण कुछ ऐसे दृश्य है जो बच्चों न दिखाएं तो अच्छा है। जिसके लिए इसकी आयु सीमा 16 वर्ष से उपर रखी गई है। सीरीज मे कोई आपत्ति जनक भाषा व दृश्य का न होंन भी यह भी निर्माताओ की जीत है। जुर्म पर आधारित होने के बाद भी गलियों का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

क्या असुर का सीजन 3 आएगा?

 सीजन 2 के अंत में मुख्य खलनायक सुभ जोशी मारा जाता है। किन्तु वो एक बात बोलत है कि मै फिर आऊँगा नए शरीर के साथ। जो यह अनुमान देता है की इसका तीसरा सीजन आ सकता है। और दर्शकों की उम्मीद भी निर्माताओं से तीन गुणी होगी। और सबको इंतजार रहेगा एक दमदार कहानी का।

असुर 2 रिव्यू

यह एक बहुत ही तरो ताज़ा करने वाली कहानी है। जिसका श्रेय जाता है राइटरस को। अगर आप एक अच्छि थ्रिलर मर्डर कहानी देखने मे दिलचस्पी रखते हैं तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इस कहानी मे छुपे संदेश बहुत प्रसंसा जनक हैं। मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया सुभ के चरित्र का जो विवरण व उसके ऐसे होने का जो कारण हैं बहुत ही वास्तविक लगता है। यह कहानी एक आपको बहुत चालाकी से बांधे रखती है। जो एक बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति का काम है ऐसी कहानी लिखना। सीजन 2 भी दर्शकों पे अपना जादू चलाने मे कामयाब रहा। अगर इसका सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इसके पहले सीजन को आई आम डी बी रेटिंग मे 7/10 स्टार मिले और दुसरे सीजन की 9/10 स्टार मिले मै इस 8/10 स्टार देना चाहूँगी। क्योंकि दूसरे सीजन पहले कुछ एपिसोड मे कहानी थोड़ी धीरे लगी थी।      

About Author

Ruhaan Rinku  is an accomplished author and a valuable member of our podcasting team. She is the talented writer behind the poetry collection titled “In Search of Self.” This book marks her debut in the world of poetry, where she beautifully explores the depths of human emotions. As an integral part of our podcasting team, She brings her creative expertise and keen insights to our projects, contributing to the development of engaging and thought-provoking content.

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *